बाइक की डिक्की तोड़ 1.20 लाख रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत एक होटल के पास एलआईसी एजेंट मुकेश कुमार की बाइक की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 1.20 लाख रुपये चुरा लिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. मुकेश मठियाडीह मोहल्ले के रहनेवाले हैं. उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि एसबीआई कचहरी ब्रांच से 60 हजार व मीना बाजार केनरा बैंक […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत एक होटल के पास एलआईसी एजेंट मुकेश कुमार की बाइक की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 1.20 लाख रुपये चुरा लिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. मुकेश मठियाडीह मोहल्ले के रहनेवाले हैं. उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि एसबीआई कचहरी ब्रांच से 60 हजार व मीना बाजार केनरा बैंक से तीस हजार कैश निकाल बैग में रखा.

विज्ञापन

बैग में पहले से 30 हजार रुपये के अलावा चेकबुक, पासबुक, आधार सहित एलआईसी के कागजात थे. होटल के पास बाइक धुलवाने गया. मौका पाकर बदमाशों ने डिक्की तोड़ रुपये से भरा बैग चुरा लिया. सीसीटीवी में बदमाशों की तस्वीर कैद है. इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन