हरसिद्धि में गड्ढे में डूबीं चार लड़कियां, मौत

Updated at : 19 Aug 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
हरसिद्धि में गड्ढे में डूबीं चार लड़कियां, मौत

हरसिद्धि (पूचं) :रविवार को प्रखंड के मठ लोहियार पंचायत के मकरी गांव स्थित मकरी चौर में बने गड्ढे में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गयी. सभी बच्चियां हाथ में झोला लेकर पानी से घोंघा और अइठा पकड़ने गयी थीं. चौर में बने गड्ढे में पानी का अंदाज उन्हें नहीं लगा और सभी लड़कियां […]

विज्ञापन

हरसिद्धि (पूचं) :रविवार को प्रखंड के मठ लोहियार पंचायत के मकरी गांव स्थित मकरी चौर में बने गड्ढे में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गयी. सभी बच्चियां हाथ में झोला लेकर पानी से घोंघा और अइठा पकड़ने गयी थीं.

चौर में बने गड्ढे में पानी का अंदाज उन्हें नहीं लगा और सभी लड़कियां डूब गयी. मौके पर पहुंचे हरसिद्धि के सीओ सतीश कुमार ने बताया कि पानी में डूब कर मरने वालों में मकरी के ललन राम की 14 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी व 11 वर्षीय आरती कुमारी के साथ-साथ गांव के ही अखिलेश राम की 10 वर्षीय पुत्री प्रीतम कुमारी व भूलन राम की 14 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी शामिल है.

सीओ श्री कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है. जिन चार बच्चियों की मौत हुई है, उनमें दो एक ही परिवार की हैं, जबकि दो भी एक ही जगह की हैं. ऐसे में इस घटना से पूरे गांव में मातम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन