अनुदेशकों ने सीएस कार्यालय के समक्ष किया जमकर प्रदर्शन
मोतिहारी :बिहार के विभिन्न कोने से आये सैकड़ों अनुदेशकों ने मंगलवार को सीएस कार्यालय के समक्ष रोष प्रकट किया. हालांकि बाद में सीएस के आश्वासन के बाद कर्मी शांत हुए. अनुदेशकों का कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अनौपचारिक शिक्षा के अनुदेशकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया […]
मोतिहारी :बिहार के विभिन्न कोने से आये सैकड़ों अनुदेशकों ने मंगलवार को सीएस कार्यालय के समक्ष रोष प्रकट किया. हालांकि बाद में सीएस के आश्वासन के बाद कर्मी शांत हुए.
आपके शहर में
अनुदेशकों का कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अनौपचारिक शिक्षा के अनुदेशकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है, जिसके आलोक में सैकड़ों अनुदेशकों ने मंगलवार को सीएस के समक्ष पहुंचकर अपनी समायोजन की मांग करने लगे. उनका कहना था कि विभिन्न जिलों से आते है और यहां आने के बाद परेशान किया जाता है. सीएस ने कहा कि विभाग से नियुक्ति संबंधित शक्ति प्रदत नहीं है. इस संदर्भ में विभाग से नियुक्ति का मार्गदर्शन मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए