पिता व पुत्र को फरसा से मार किया घायल, भर्ती

Updated at : 26 Jun 2019 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
पिता व पुत्र को फरसा से मार किया घायल, भर्ती

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के मुरारपुर धनकी टोला में गोपीचंद महतो व उसके पुत्र लालबाबू कुमार को फरसा से मार घायल कर दिया गया. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में गोपीचंद ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि दस दिन पहले लालबाबू की शादी हुई है. दरवाजे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के मुरारपुर धनकी टोला में गोपीचंद महतो व उसके पुत्र लालबाबू कुमार को फरसा से मार घायल कर दिया गया. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में गोपीचंद ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि दस दिन पहले लालबाबू की शादी हुई है. दरवाजे पर बैठ सपरिवार आपस में बातचीत कर रहे थे.

इसी बीच नरेश महतो, दिनेश महतो, धुरेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, रामाश्रय महतो, गणेश महतो, शिवचन महतो, भीम कुमार सहित अन्य लोगों ने पहुंच गाली-गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार दोनों को घायल कर दिया. दरवाजे पर लगी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन