पेंशन लाभुकों का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 1:35 AM

विज्ञापन

बहुआरागोपी सिंह पंचायत के मनियारपुर का मामला 500 लोग लाभ से हैं वंचित तेतरिया : बहुआरागोपी सिंह पंचायत के मनियारपुर गांव के दर्जनों लाभुकों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर 26 महीने से पेंशन नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बीडीओ के नहीं रहने के कारण निराश होकर गांव लौट गये. लाभुक बासदेव […]

विज्ञापन

बहुआरागोपी सिंह पंचायत के मनियारपुर का मामला

500 लोग लाभ से हैं वंचित

तेतरिया : बहुआरागोपी सिंह पंचायत के मनियारपुर गांव के दर्जनों लाभुकों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर 26 महीने से पेंशन नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बीडीओ के नहीं रहने के कारण निराश होकर गांव लौट गये.

लाभुक बासदेव साह, चुमन साह, देवकली देवी, शांति देवी, सुगिया देवी, जानकी देवी, रीना देवी, सुनरिया देवी, चमेलिया देवी, दुलारी देवी, मीना देवी, सीमा देवी, शनिचरी देवी, चुलाई राम, रामचंद्र महतो, विपिन सिंह आदि ने बताया कि उनलोगों का पेंशन खाते के माध्यम से भेजे जाने के नियम लागू होने के बाद से बंद है. इसके लिये कई बार पंचायत सचिव, विकास मित्र व प्रखंड कार्यालय में खाता, आधार आदि जमा कराया. बाद भी 26 माह से पेंशन बंद है.

बासदेव साह ने दावा किया कि पंचायत में 500 लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है. इधर, बीडीओ चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि अब नये सिस्टम के अनुसार पटना से सीधे लाभुकों के खाते में राशि भेजी जाती है. वहां वंचित लाभुकों का सभी कागजात अपलोड करके भेजा गया है. वहीं से भुगतान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन