मधुबन छावनी चौक पर युवक को सरेआम चाकू से गोदा, गंभीर
Updated at : 15 Mar 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के मधुबन छावनी चौक के पास मो सैफ को बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. वह खुदानगर मोहल्ले का रहने वाला है. उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के मधुबन छावनी चौक के पास मो सैफ को बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. वह खुदानगर मोहल्ले का रहने वाला है. उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.
उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास की है. घटना की सूचना पर नगर थाने के जमादार आरके सिंह ने दलबल के साथ पहुंच छानबीन की.
एक आरोपी युवक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.जानकारी के अनुसार, मो सैफ अपने दोस्त लिटील के साथ बाइक से जा रहा था. इस दौरान उसके उपर कातिलाना हमला हुआ.
सैफ के परिजनों ने बताया कि मठिया जिरात के मो सेराज व चिरैया सेनवरिया के उसका दोस्त चौकीदार पुत्र मो सेराज ने बाइक से पीछा कर मधुबन छावनी चौक के पास सैफ को घेर लिया. उसकी बाइक की चाबी छीन गाली गलौज की.
विरोध करने पर चाकू मार उसे घायल कर दिया. घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गये. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि चाकूबाजी हुई है. आवेदन मिलने पर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




