चकिया में युवक की गोली मार कर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चकिया (मोतिहारी) : थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उसका शव पुलिस ने लौकाहां स्थित सरेह से गुरुवार को बरामद किया है. शव की पहचान नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 हिंदू चकिया निवासी मोहम्मद सैफुल्लाह के पुत्र मोहम्मद रेयाज के रूप मे हुई है. […]
विज्ञापन
चकिया (मोतिहारी) : थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उसका शव पुलिस ने लौकाहां स्थित सरेह से गुरुवार को बरामद किया है. शव की पहचान नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 हिंदू चकिया निवासी मोहम्मद सैफुल्लाह के पुत्र मोहम्मद रेयाज के रूप मे हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद रेयाज बुधवार की शाम मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के कुडिया से अपने घर पहुंचा. घर पर ही मोबाइल से किसी से बात करते हुए परिजनों को जल्द लौटने की बात कह ग्लैमर बाइक से निकल गया. देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, तो फोन बंद मिला.
परिजनों ने सगे-संबंधियों से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला. इसी बीच थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक का शव मिला है. खबर सुन परिजन छानबीन करने पहुंचे, तो शव रेयाज का था. मौके से उसका मोबाइल व बाइक गायब थी. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया.
मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था. वह बीएएपी हाई स्कूल में वर्ग दसवीं का छात्र था. वह हैदराबाद में नोजलमैन का काम भी करता था. दो सप्ताह पहले ही गांव लौटा था. ग्रामीण मो पप्पू, सुधीर गिरी, मोहम्मद नेसार सहित अन्य ने बताया कि मृत युवक काफी मिलनसार का था.
घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की बाइक बरामद कर ली गयी है. प्रथमदृष्टया में मामला प्रेम-प्रसंग का लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










