ट्रेन से कट कर रेलकर्मी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2019 1:31 AM
पीपराकोठी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड स्थित जीवधारा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की शाम ट्रेन से कट कर एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के मधुछपरा निवासी महेंद्र भगत का पुत्र प्रमोद भगत है, जो रेलवे में की-मैन के पद पर कार्यरत था. वह जीवधारा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक संख्या 154बी […]
पीपराकोठी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड स्थित जीवधारा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की शाम ट्रेन से कट कर एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के मधुछपरा निवासी महेंद्र भगत का पुत्र प्रमोद भगत है, जो रेलवे में की-मैन के पद पर कार्यरत था. वह जीवधारा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक संख्या 154बी एवं 153 सी के मध्य रेलवे ट्रैक पर भ्रमण कर रहा था. इसी बीच पीछे से अचानक ट्रेन गुजरी और उसकी कट कर मौत हो गई. घटना के बाद रेल पुलिस ने घटना का जायजा लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










