चार सौ लीटर शराब जब्त

Updated at : 30 May 2014 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
चार सौ लीटर शराब जब्त

मोतिहारीः उत्पाद विभाग की टीम ने सुगौली थाना के मेहवा गांव में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया है. गुरुवार की अहले सुबह हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में चुलाई शराब सहित अन्य उपकरण जब्त किये गये हैं. जबकि कारोबारी छापेमारी की भनक पर भगने में सफल रहे. कार्रवाई […]

विज्ञापन

मोतिहारीः उत्पाद विभाग की टीम ने सुगौली थाना के मेहवा गांव में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया है. गुरुवार की अहले सुबह हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में चुलाई शराब सहित अन्य उपकरण जब्त किये गये हैं. जबकि कारोबारी छापेमारी की भनक पर भगने में सफल रहे.

कार्रवाई में 50 हजार लीटर अर्ध निर्मित एवं चार सौ लीटर अवैध तैयार चुलाई शराब जब्त हुआ है. इसके अलावे इन अवैध अड्डा से 40 खाली ड्राम, दो चुलाई मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद की गयी है. इसकी पुष्टि उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने की.

उन्होंने बताया कि जब्ती मामलें में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कहा कि अवैध भट्ठी संचालक कुछेक कारोबारी को चिह्न्ति किया गया है. इसकी छानबीन की जा रही है. वहीं, इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य कारोबारियों की पहचान एवं धरपकड़ के लिए सूचना एकत्र की जा रही है. छापेमारी टीम का नेतृत्व उत्पाद सबइंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह कर रहे थे. उत्पाद अधीक्षक स्वंय छापेमारी दल की मॉनीटरिंग कर रहे थे. टीम में उत्पाद व सैप बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन