गड्ढ़े में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Updated at : 30 May 2014 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढ़े में डूबने से तीन बच्चों की मौत

घोड़ासहन, मोतिहारीः महदेवा गांव में गड्ढे में डूबे तीनों बच्चों का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया. तीनों बच्चे बुधवार को गड्ढे में डूब गये थे. जिन बच्चों का शव मिला हैं, उनमें पुरवारी मदहेव टोला निवासी कमल सिंह का पुत्र गजेंद्र कुमार (आठ), चुरामन महतो का पुत्र राहुल कुमार (नौ) व लखिचंद्र महतो […]

विज्ञापन

घोड़ासहन, मोतिहारीः महदेवा गांव में गड्ढे में डूबे तीनों बच्चों का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया. तीनों बच्चे बुधवार को गड्ढे में डूब गये थे. जिन बच्चों का शव मिला हैं, उनमें पुरवारी मदहेव टोला निवासी कमल सिंह का पुत्र गजेंद्र कुमार (आठ), चुरामन महतो का पुत्र राहुल कुमार (नौ) व लखिचंद्र महतो का पुत्र मोहन कुमार (नौ) शामिल है. बताया जाता है कि बुधवार को तीनों बच्चे सरेह में खेलने गये थे. इस बीच तीनों ने अपने-अपने कपड़े उतार डनेर पर रख दिया. पानी से भरे गड्ढे में खेलने लगे. इसी दौरान उसमें डूब गये. शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला.

गुरुवार की सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने एक बच्चे का शव पानी में तैरते देखा. उसने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों के शव पानी से निकाले. तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है. बच्चों के घरों में कोहराम मचा है. परिजनों को रो-रो का बुरा हाल है. प्रमुख मंजू देवी ने बताया कि बच्चों के परिजन को हर संभव सहयोग किया जायेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदलाल चौधरी ने बताया कि कबीर अंत्येष्टि के तहत प्रत्येक पीड़ित परिवारों को राशि दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन