चकिया में पेट्रोल पंप से 2.70 लाख की लूट

Updated at : 29 May 2014 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
चकिया में पेट्रोल पंप से 2.70 लाख की लूट

चकिया, मोतिहारीः थाना क्षेत्र के ओझा मंदिर के निकट एनएच 28 के बगल में स्थित चकिया ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप से मंगलवार की रात चार अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर दो लाख 70 हजार रुपये लूट लिया. घटना रात 11 बजे की है. मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारी समीउल्लाह अंसारी ने थाने […]

विज्ञापन

चकिया, मोतिहारीः थाना क्षेत्र के ओझा मंदिर के निकट एनएच 28 के बगल में स्थित चकिया ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप से मंगलवार की रात चार अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर दो लाख 70 हजार रुपये लूट लिया. घटना रात 11 बजे की है.

मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारी समीउल्लाह अंसारी ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया है कि मंगलवार की रात 11 बजे दो अपराधी खुदरा मांगने के बहाने पंप के कैश रूम में घुस आये. रिवाल्वर दिखा कर कैश बॉक्स में रखे बिक्री के दो लाख 70 हजार रुपये लूट लिए, जबकि इस दौरान दो अपराधी कैश रूम के बाहर खड़े थे.

घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी पैदल ही पंप के बगल में स्थित खेत की तरफ भाग निकले. सूचना मिलते ही डीएसपी मुद्रिका प्रसाद ने दो थाने की पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की. डीएसपी ने बताया कि घटना स्थल के पास लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला है. लुटेरों को भागते हुए भी किसी ने नहीं देखा. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है. मालूम हो कि एक साल के अंदर उक्त पंप पर लूट की यह दूसरी घटना है. छह जून 2013 को भी अपराधियों ने तीन लाख रुपये लूट लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन