समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को मिलेगा लाभ
Updated at : 06 Jul 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले मंत्री राणा रणधीर सिंह मधुबन : केन्द्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 200 रूपये की अतिरिक्त वृद्धि किये जाने से बिहार के किसानों को 12,300 करोड़ रूपये अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी. केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह महत्वपूर्ण […]
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले मंत्री राणा रणधीर सिंह
मधुबन : केन्द्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 200 रूपये की अतिरिक्त वृद्धि किये जाने से बिहार के किसानों को 12,300 करोड़ रूपये अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी. केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह महत्वपूर्ण फैसला है. उक्त बाते मधुबन स्थित पार्टी कार्यालय में गुरूवार को डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कही. मंत्री ने केन्द्र सरकार के इस फैसले को लेकर पीएम नरेंद्र भाई मोदी व केंद्रीय मंत्रिपरिषद को बधाई दी. सहकारिता मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अगले वितीय वर्ष से बाजार मूल्य व समर्थन के अंतर की भरपाई की जायेगी.
जिन किसानों का विभाग में रजिस्ट्रेशन होगा. मौके पर मंडल अध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा,नगीना सिंह,लालबाबू पासवान वीरेंद्र कुमार सिंह, रवीना तिवारी तिवारी, दीनानाथ प्रसाद,अजय कुमारा सिंहा,विमल दास, सत्येंद्र सिंह, रामएकवाल कुशवाहा,लक्ष्मण सिंह, मनीष पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, प्रमोद कुमार साहू, मनोज जायसवाल, सीमा जायसवाल, उषा गुप्ता, अर्जुन सिंह आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




