पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली

पताहीः पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त छापेमारी में हार्डकोर नक्सली रूदल सहनी को उसके घर बोकाने कला से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली के ऊपर 2013 में नक्सलियों द्वारा चार दिन की बंदी के दौरान पताही-फेनहारा पथ में सबल नाथ के पास आलू लदे पिकअप भान के जलाने का प्राथमिकी 37/13 दर्ज है. […]
पताहीः पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त छापेमारी में हार्डकोर नक्सली रूदल सहनी को उसके घर बोकाने कला से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली के ऊपर 2013 में नक्सलियों द्वारा चार दिन की बंदी के दौरान पताही-फेनहारा पथ में सबल नाथ के पास आलू लदे पिकअप भान के जलाने का प्राथमिकी 37/13 दर्ज है.
छापेमारी में थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, सहायक कमांडेंट संजीत पांडेय एवं केसरिया थानाध्यक्ष अवधेश झा शामिल थे. इसकी पुष्टि सीआरपीएफ कमांडेंट परम शिवम ने की है. उन्होंने बताया कि दो साल से फरार नक्सली से पूछताछ की जा रही है. अहम सुराग मिलने की बात बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




