एक इंस्पेक्टर, तीन थानाध्यक्ष सहित नौ दारोगा इधर से उधर

Updated at : 28 May 2014 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
एक इंस्पेक्टर, तीन थानाध्यक्ष सहित नौ दारोगा इधर से उधर

मोतिहारीः पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है़ एसपी विनय कुमार ने इंस्पेक्टर सहित कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण करते हुए शीध्र योगदान करने का निर्देश दिया है़ तबादला की इस कार्रवाई में एक इंस्पेक्टर, तीन थानाध्यक्ष सहित नौ दारोगा एवं सोलह सअनी को अलग-अलग थानों में तैनाती की गयी है. जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

मोतिहारीः पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है़ एसपी विनय कुमार ने इंस्पेक्टर सहित कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण करते हुए शीध्र योगदान करने का निर्देश दिया है़ तबादला की इस कार्रवाई में एक इंस्पेक्टर, तीन थानाध्यक्ष सहित नौ दारोगा एवं सोलह सअनी को अलग-अलग थानों में तैनाती की गयी है. जानकारी के मुताबिक भागीरथ प्रसाद को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर ढाका पुलिस अंचल का इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं, संजीव शेखर झा को पुलिस केंद्र से चकिया थानाध्यक्ष, रविकुमार को चकिया से मेहसी, आनंद कुमार ढाका से रामगढ़वा एवं रामगढ़वा थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह को आरक्षी कार्यालय मोतिहारी एवं मोहन कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से तबादला कर झरोखर का थानाध्यक्ष बनाया गया है. दारोगा मो सयूदिन को पुलिस केंद्र से बंजरिया, विपिन कुमार को मेहसी से नगर थाना, शंभु कुमार सिंह पुलिस केंद्र से मेहसी, रामविलास राम को पुलिस केंद्र से बंजरिया, अनिल कुमार सिंह पुलिस केंद्र से लखौरा, विद्यानंद राम पुलिस केंद्र से गोविंदगंज, रमेश कुमार थ्री को पुलिस केन्द्र से नगर थाना एवं मनोज कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र से पकड़ीदयाल स्थानांतरण हुआ है़.

इसके अलावे पुलिस केन्द्र से सअनि कृष्ण कुमार सिंह को मलाही, कमलेश कुमार अरेराज, अशोक कुमार रक्सौल, भोलानाथ राम रक्सौल, धनंजय सिंह छौड़ादानो, सत्येन्द्र नाथ शर्मा छौड़ादानो, अरविंद कुमार ठाकुर आदापुर, गणोश झा झरोखर, लालसाहेब प्रसाद चिरैया, भरत राम मेहसी, लालबाबू राम मेहसी, उमेश कुमार सिंह मधुबन, कौलेश्वर सिंह फेनहारा, पशुराम सिंह एससीएसटी थाना, त्रिलोकी नाथ राय महुअवा एवं रोहिनमंडल का तबादला महिला थाना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन