सुगौली में नशेड़ी बेटे ने पिता को मार डाला

Updated at : 25 May 2014 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
सुगौली में नशेड़ी बेटे ने पिता को मार डाला

सुगौली, मोतिहारीः नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 नउवाडीह पश्चिमी टोला में एक नशेड़ी युवक ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की देर रात की है. घटना के बाद आरोपित पुत्र घर से फरार बताया गया है. मृतक की पत्नी लालझरी देवी के आवेदन पर उसके पुत्र बृजकिशोर […]

विज्ञापन

सुगौली, मोतिहारीः नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 नउवाडीह पश्चिमी टोला में एक नशेड़ी युवक ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की देर रात की है. घटना के बाद आरोपित पुत्र घर से फरार बताया गया है. मृतक की पत्नी लालझरी देवी के आवेदन पर उसके पुत्र बृजकिशोर राम उर्फ टिम्मल पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपित बृजकिशोर देर रात को शराब पीकर नशे में घर आया. किसी बात पर पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ. गुस्से में पुत्र ने पिता पतिराम (62 वर्ष) के सिर पर डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की रात मृतक की पत्नी अपने मायके शादी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गयी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन