ट्रेन से गिरकर एक की मौत

Updated at : 24 May 2014 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर एक की मौत

मोतिहारीः मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के जीवधारा एवं पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार की रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बतायी जा रही है. सूचना पर बापूधाम मोतिहारी रेल पुलिस ने घटना स्थल पहुंच शव को अभिरक्षा में पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के जीवधारा एवं पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार की रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बतायी जा रही है. सूचना पर बापूधाम मोतिहारी रेल पुलिस ने घटना स्थल पहुंच शव को अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इसकी पुष्टि रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने की.

ट्रेन से कटकर युवक की गयी जान

पिपराकोठी. मोतिहारी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर हरपुर बंगरी रेलवे फाटक संख्या 151 के पश्चिम होम सिगनल के निकट एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. घटना गुफ्रुवार की देर रात की बतायी जाती है. 4.45 बजे तक शव ट्रैक के बगल में पड़ा था. हालांकि जीआरपी के सब इंस्पेक्टर काशीनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच शव को उठा ले जाने की प्रक्रिया में थे. एएसआइ श्री सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 18-20 वर्ष होगी. वह नीले रंग की टी-सर्ट व जिंस पैंट पहना हुआ है. शव की पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन