सिकटा में चार बच्चों संग मां ने खाया जहर

Updated at : 23 May 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
सिकटा में चार बच्चों संग मां ने खाया जहर

सिकटाः थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला कर मार डाला और खुद जहर भी खा लिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. सूचना पर पुलिस ने बेहोशी की अवस्था में महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. उसके चारों बच्चे […]

विज्ञापन

सिकटाः थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला कर मार डाला और खुद जहर भी खा लिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. सूचना पर पुलिस ने बेहोशी की अवस्था में महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. उसके चारों बच्चे पहले ही दम तोड़ चुके थे. महिला की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया.

बताया जाता है कि भवानीपुर निवासी अमिरुल्लाह की पत्नी नुरनामा खातून ने पारिवारिक कलह के कारण अपने चार बच्चों शबाना खातून (12), गुलाब अफसाना (10), मुस्ताक (8), बुचकीला (6) को जहर खिला कर खुद भी जहर खा लिया. इससे चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद नुरनामा खातून का पति अमिरुल्लाह फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन