मकई तोड़ने को लेकर मारपीट, एक घायल

Updated at : 21 May 2014 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
मकई तोड़ने को लेकर मारपीट, एक घायल

मोतिहारीः कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया गांव में मकई का बाल तोड़ने के विवाद में पुनदेव बीन को फरसा से मार कर घायल कर दिया गया. घटना सोमवार शाम की है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुनदेव ने नगर पुलिस को बयान दिया है. इसमें गांव के ही बैजू मुखिया, ज्योतिक मुखिया, […]

विज्ञापन

मोतिहारीः कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया गांव में मकई का बाल तोड़ने के विवाद में पुनदेव बीन को फरसा से मार कर घायल कर दिया गया. घटना सोमवार शाम की है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुनदेव ने नगर पुलिस को बयान दिया है. इसमें गांव के ही बैजू मुखिया, ज्योतिक मुखिया, पलटन मुखिया, कुअर मुखिया, बाबूलाल मुखिया, सूरज मुखिया व छठू मुखिया को आरोपित किया है.

उसने पुलिस को बताया हैं कि ज्योतिक मुखिया का पुत्र उसके दरवाजा पर रखे बोझा से मकई का बाल तोड़ कर भाग रहा था, जिसपर उसे पकड़ कर उसने डाट फटकार लगायी. इस बात को लेकर उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार लेकर घर पर धावा बोल फरसा से मार कर घायल कर दिया. पॉकेट से एक हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन