नकद व आभूषण के साथ चोर धराया

Updated at : 21 May 2014 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
नकद व आभूषण के साथ चोर धराया

मोतिहारीः पीपराकोठी पुलिस सोमवार को चलती गाड़ी में यात्रियों का बैग खोल सामान गायब करने वाले गिरोह के बदमाश मोहम्मद जहीर को गिरफ्तार कर लिया. वह मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर बहनगरी गांव का रहने वाला है. उसके पास से चांदी का आभूषण, 21 सौ नकद, मोबाइल, पिलास व टेस्टर बरामद हुआ है. […]

विज्ञापन

मोतिहारीः पीपराकोठी पुलिस सोमवार को चलती गाड़ी में यात्रियों का बैग खोल सामान गायब करने वाले गिरोह के बदमाश मोहम्मद जहीर को गिरफ्तार कर लिया. वह मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर बहनगरी गांव का रहने वाला है. उसके पास से चांदी का आभूषण, 21 सौ नकद, मोबाइल, पिलास व टेस्टर बरामद हुआ है.

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया पुलिस जीप को देख कर चौक पर खड़ा एक युवक भागने लगा. उसे शक के आधार पर खदेड़ कर पकड़ा गया. उसकी तलाशी ली गयी तो पॉकेट से चांदी का आभूषण, नकद व अन्य समान बरामद हुआ. कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि कोटवा में टेंपो के छत पर रखे एक यात्री के काला रंग के बैग का चेन खोल कर आभूषण, मोबाइल, नकद सहित अन्य सामान चोरी कर पीपराकोठी चौक पर उतर गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन