नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद वीडियो किया वायरल

मोतिहारी/कोटवा : एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद बदमाशों ने उसकी वीडियो बना ली. बदमाश अश्लील वीडियो के सहारे लड़की काे ब्लैकमेल कर रहे थे. लोकलाज के कारण लड़की ने परिजनों से बात छुपा ली. बदमाशों ने जब उसकी अश्लील वीडियो को वायरल किया, तो बात परिजनों तक पहुंची. घटना के दो सप्ताह […]
मोतिहारी/कोटवा : एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद बदमाशों ने उसकी वीडियो बना ली. बदमाश अश्लील वीडियो के सहारे लड़की काे ब्लैकमेल कर रहे थे. लोकलाज के कारण लड़की ने परिजनों से बात छुपा ली. बदमाशों ने जब उसकी अश्लील वीडियो को वायरल किया, तो बात परिजनों तक पहुंची. घटना के दो सप्ताह बाद गुरुवार को परिजन थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी. उसके आवेदन पर फतेह टोला कररिया निवासी पंकज दास सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है.
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपित पंकज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के बाद दो अन्य बदमाशों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा. इधर परिजन ने बताया कि लड़की पिछले 14 अप्रैल की शाम शौच करने घर से बाहर गयी थी. इस दौरान तीन लड़के उसे पकड़ लिये. मक्के की खेत में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली. इधर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में एक सप्ताह के अंदर इस्तेहार व कुर्की की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










