आंख में मिर्ची पाउडर झोंक पिस्टल संग युवक को पकड़ा
Updated at : 27 Apr 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के पतौरा गांव से ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ एक युवक पकड़ा गया. ग्रामीण अशोक मिश्रा व उसके परिजनों ने युवक को पकड़ रस्सी से बांध दिया, जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक ढाका दलपत विशुनपुर का राजू सिंह है. उसके पास से एक ऑटोमेटिक […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के पतौरा गांव से ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ एक युवक पकड़ा गया. ग्रामीण अशोक मिश्रा व उसके परिजनों ने युवक को पकड़ रस्सी से बांध दिया, जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक ढाका दलपत विशुनपुर का राजू सिंह है.
उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, चार कारतूस व एक मैगजिन बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि राजू पतौरा पछियारी टोला में रहता है. वह तीन-चार दोस्तों के साथ हथियार से लैस होकर अशोक मिश्रा से मारपीट करने आया था. इस दौरान घर की एक महिला ने उसके आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया,
उसके बाद सभी ने मिल हथियार के साथ उसे पकड़ रस्सी से बांध जमकर धुनाई की. वहीं उसके साथ आये लोग फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू सिंह गैस लेने जा रहा था. इस दौरान अशोक मिश्रा दरवाजे पर अपने बच्चे को बेरहमी से पीट रहे थे. राजू ने रुक कर उन्हें बच्चे को मारने से मना किया. इस बात को लेकर अशोक व राजू के बीच गाली गलौज होने लगी. बात धमकी तक पहुंच गयी. राजू वहां से निकल गया.
कुछ देर बाद दोस्तों के साथ पिस्टल लेकर अशोक मिश्रा के घर पर चढ़ हंगामा करने लगा. इसी बीच अशोक के घर की एक महिला ने उसके आंख में मिर्ची पाउडर झोंक सभी ने मिल उसे पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी. पुलिस अपने स्तर से राजू सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है. अशोक मिश्रा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
सगे भाइयों को जमीन विवाद में फरसे से मार किया घायल
मोतिहारी. हरसिद्धि थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में मिंटु कुमार व उसके भाई को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मिंटु ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि मवेशी के लिए लेदी काट रहा था. इस दौरान अशोक तिवारी, सुनील तिवारी, अजित तिवारी, विश्वनाथ तिवारी सहित अन्य लोग दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. गले से सोने की चेन व पॉकेट से 720 रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है.
रस्सी से हाथ-पैर बांध की धुनाई पुलिस को सौंपा
एक ऑटोमेटिक पिस्टल, चार कारतूस व एक मैगजीन जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




