बिहार : पत्नी की गला रेत हत्या, गर्दन काट कर आत्महत्या का प्रयास
Updated at : 20 Apr 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

पहाड़पुर (पूचं) : ससुराल आये युवक ने पत्नी की गला रेत हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद आत्महत्या का प्रयास किया. उसने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया. घटना गुरुवार की सुबह सिसवा कान्ही टोला में घटी. घायल युवक सत्तार मियां को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. […]
विज्ञापन
पहाड़पुर (पूचं) : ससुराल आये युवक ने पत्नी की गला रेत हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद आत्महत्या का प्रयास किया. उसने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया. घटना गुरुवार की सुबह सिसवा कान्ही टोला में घटी. घायल युवक सत्तार मियां को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.
सत्तार रामगढ़वा आमोदई का रहनेवाला है. 15 अप्रैल को पत्नी व बच्चों से मिलने ससुराल आया था. घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी. सूचना मिलते प्रभारी थानाध्यक्ष परमहंस शर्मा व जमादार हेमंत कुमार ने घटना की छानबीन की. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. सिसवा कान्ही टोला निवासी सुखाड़ी मियां की पुत्री आसमा खातून (28) की शादी आठ वर्ष पहले रामगढ़वा आमोदेई के सत्तार मियां के साथ हुई थी.
उसे दो बेटियां व दो बेटे हैं. शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आये सुखाड़ी मियां ने बताया कि 15 दिन पहले आसमा के यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था. आराम करने के ख्याल से वह मायके में रह गयी थी. सत्तार आता-जाता था.
15 अप्रैल को सत्तार पत्नी व बच्चों से मिलने आया, तब से यहीं पर था. गुरुवार सुबह नौ बजे उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया. उसके बाद उसने आसमा को पहले लोहे के रॉड से मार बेहोश किया, फिर धारदार हथियार से गला रेत उसे मार डाला. उसने आत्महत्या के ख्याल से अपना भी गला काट लिया.
बच्चों के चिल्लाने पर घर के अंदर गया. कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो आसमा खून से लथपथ पड़ी थी. वहीं सत्तार जमीन पर छटपटा रहा था. उसे इलाज के लिए शहर भेजा गया. उसने बताया कि सत्तार दिल्ली में कपड़ा सिलाई का काम करता था. सिलाई का काम छोड़ घर चला आया. तब से वह विचलित रहता था. प्रभारी थानाध्यक्ष परमहंस शर्मा ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




