विवाद में सेवानिवृत्त इंजीनियर से मांगी पांच लाख की रंगदारी
Updated at : 20 Apr 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

रंगदारी के लिए सगे भाइयों पर जानलेवा हमला मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के सिरसा कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर राजेश कुमार व उसके भाई धनंजय कुमार को मारपीट कर अधमरू कर दिया गया. घायल दोनों भाईयों को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने राजेश की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर […]
विज्ञापन
रंगदारी के लिए सगे भाइयों पर जानलेवा हमला
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के सिरसा कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर राजेश कुमार व उसके भाई धनंजय कुमार को मारपीट कर अधमरू कर दिया गया. घायल दोनों भाईयों को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने राजेश की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं धनंजय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसकी मां अनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.उसने ग्रामीण मुकेश कुमार दास, किशोर दास व मिथुन दास को आरोपित किया है.
थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. अनीता ने पुलिस को बताया है कि दोनों भाई खेत में थ्रेसर से गेहूं की दउनी करा रहे थे. इस दौरान उक्त आरोपियों ने पहुंच गेहूं की दउनी रोक दिया. विरोध करने पर रंगदारी मांगते हुए कहा जबतक पांच हजार रुपये नहीं दोगे तबतक गेहूं की दउनी नहीं करने दूंगा. पैसा देने से इंकार किया तो दोनों भाईयों पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया. पॉकेट से दो हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




