गांधी चौक पर चाकूबाजी कपड़ा व्यवसायी घायल युवक को चाकू मार किया घायल

Updated at : 19 Apr 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी चौक पर चाकूबाजी कपड़ा व्यवसायी घायल युवक को चाकू मार  किया घायल

मोतिहारी : इलाज कराने जा रहे एक युवक को घेर का चाकू मार कर घायल कर पांच हजार नकद व आभूषण छीन लिया. घटना रक्सौल थाना के जोकियारी गांव की है. घायल का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में पीड़ित जोकियारी निवासी प्रमोद महतो ने पुलिस कैंप में दिये आवेदन में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : इलाज कराने जा रहे एक युवक को घेर का चाकू मार कर घायल कर पांच हजार नकद व आभूषण छीन लिया. घटना रक्सौल थाना के जोकियारी गांव की है. घायल का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में पीड़ित जोकियारी निवासी प्रमोद महतो ने पुलिस कैंप में दिये आवेदन में बताया है कि गांव के एक विवाद को ले ग्रामीणों ने मेरे पिता बिगा महतो एवं चचेरा भाई राजन कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया. इनलोगों का ईलाज कराने जा रहे थे कि रास्ते में कौड़िहार के समीप मिथिलेश यादव, इलियाज मियां, जलांधर यादव, दीपक कुमार, महेंद्र यादव ने चाकू से प्रहार कर घायल कर जेब से पांच ह जार नकद व सोने की चेन छीन ली. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि उक्त आवेदन को संबंधित थाने को भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन