पीपराकोठी में खुलेगा हॉर्टिकल्चर और फॉरेस्ट कॉलेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 5:02 AM
मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा िक पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में बिहार का पहला हॉर्टिकल्चर व फॉरेस्ट कॉलेज खुलेगा. साथ ही मोतिहारी में प्लास्टिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होगी. कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी देश का पहला इंटीग्रेटेड फार्मिंग हब बनेगा. यहां किसान व युवाओं को कौशल विकास व […]
मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा िक पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में बिहार का पहला हॉर्टिकल्चर व फॉरेस्ट कॉलेज खुलेगा. साथ ही मोतिहारी में प्लास्टिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होगी. कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी देश का पहला इंटीग्रेटेड फार्मिंग हब बनेगा. यहां किसान व युवाओं को कौशल विकास व इंटीग्रेटेड फार्मिंग प्रशिक्षण के अलावा कृषि संबंधित विषयों में डिग्री मिलेगी. वह शुक्रवार को जिला स्कूल मैदान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










