जेल में छापेमारी, मोबाइल व चार्जर बरामद

मोतिहारीः सेंट्रल जेल मोतिहारी में शुक्रवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया गया. इस बार भी वार्ड नंबर चार के पास से लावारिस हालत में एक सेलफोन व एक चाजर्र बरामद किया गया. इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने की. उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात बंदियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाना […]
मोतिहारीः सेंट्रल जेल मोतिहारी में शुक्रवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया गया. इस बार भी वार्ड नंबर चार के पास से लावारिस हालत में एक सेलफोन व एक चाजर्र बरामद किया गया. इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने की.
उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात बंदियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाना में आवेदन भेज दिया गया है. छापेमारी में जेल अधीक्षक के साथ जेल उपाधीक्षक भोलानाथ सिंह सहित जेल के सुरक्षाकर्मी शामिल थे. जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों के पास मोबाइल पहुंचाने में सुरक्षाकर्मियों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता. उनको चिह्न्ति किया जा रहा है. पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




