काशी में भी नहीं धुलेगा मोदी का पाप : लालू

मोतिहारी/मेहसी/छौड़ादानो, रक्सौलः गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में अपना पाप को धोने के लिए आये हैं. लेकिन उनका पाप धुलने वाला नहीं है. मोदी के कारण देश की जनता का सिर विदेशों में झुक गया़ आज तक अमेरिका ने उन्हें वीजा नहीं दिया, उन्हें देश की जनता चुनाव बाद फिर से गुजरात भेजने का […]
मोतिहारी/मेहसी/छौड़ादानो, रक्सौलः गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में अपना पाप को धोने के लिए आये हैं. लेकिन उनका पाप धुलने वाला नहीं है. मोदी के कारण देश की जनता का सिर विदेशों में झुक गया़ आज तक अमेरिका ने उन्हें वीजा नहीं दिया, उन्हें देश की जनता चुनाव बाद फिर से गुजरात भेजने का काम करेगी. ये बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मेहसी के तिरहुत उच्च विद्यालय प्रांगण में पूर्वी चंपारण से राजद प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव व छौड़ादानो राजकीय बालक मध्य विद्यालय मैदान में पश्चिमी चंपारण से रघुनाथ झा के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे.
उन्होंने कहा, भाजपा आरएसएस का मुखौटा है. जो देश में नफरत का बीज बोकर दिल्ली की गद्दी पर बैठना चाह रही है. इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. अभी तक के हुए चुनावों में सांप्रदायिक शक्तियों को खदेड़ने का काम बिहार से उनके द्वारा किया गया है.
उन्होंने भाजपा के ‘हर हर मोदी’ के नारा पर कटाक्ष करते हुए लोगों से चारों ओर से सांप्रदायिक शक्तिओं को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया़
जदयू और भाजपा का लव मैरेज टूट चुका है. हमारा अरेंज मैरेज है़ भाजपा-जदयू वाले हमें जेल भेजवा खुशी मना रहे थे. मैं बाहर आया तो उनकी हवा निकल गई. उन्होंने रेल की तरह बिहार को भी चमकाने की बात कही और इसके लिए एक मौका देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




