रास्ते को ले विवाद, छह घायल

मोतिहारीः रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव में सोमवार की रात दो गुटों के बीच रास्ते को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों गुट से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. एक गुट के घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा हैं, जबकि दूसरे गुट के घायल रमेश महतो, कैलाश महतो, बाबूलाल महतो […]
मोतिहारीः रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव में सोमवार की रात दो गुटों के बीच रास्ते को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों गुट से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. एक गुट के घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा हैं, जबकि दूसरे गुट के घायल रमेश महतो, कैलाश महतो, बाबूलाल महतो व उमा देवी सदर अस्पताल में भरती हैं.
नगर पुलिस को दिये बयान में रमेश ने गांव के ही रामविलास महतो, सोनालाल महतो, हीरालाल महतो, जितेंद्र महतो, बच्चा महतो, सिकंदर महतो सहित अन्य को आरोपित किया हैं. वहीं, दूसरे गुट ने रामगढ़वा थाना में विपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




