ट्रक से कुचल कर किशोरी की मौत

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रहिया गांधी आश्रम के सामने एनएच-28 पर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे ट्रक से कुचल कर 13 वर्षीय किशोरी प्रीति कुमारी की मौत हो गयी. वह मुजफ्फरपुर के सेरपुर गांव निवासी वीरेंद्र साह की पुत्री थी. घटना से आक्रोशित चंद्रहिया गांव के ग्रामीणों ने एनएच-28 को जाम कर दिया. […]
मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रहिया गांधी आश्रम के सामने एनएच-28 पर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे ट्रक से कुचल कर 13 वर्षीय किशोरी प्रीति कुमारी की मौत हो गयी. वह मुजफ्फरपुर के सेरपुर गांव निवासी वीरेंद्र साह की पुत्री थी. घटना से आक्रोशित चंद्रहिया गांव के ग्रामीणों ने एनएच-28 को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिलीप कुमार व जमादार सुरेंद्र सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच नाराज ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया.
बताया जाता है प्रीति चंद्रहिया गांव में अपने मामा संजय साह के घर आयी थी. सुबह में घर से शौच के लिए निकली थी. इसी बीच मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसे कुचल दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम व प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार करते हुए शव लेकर चले गये. इस कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




