विकास पुरुष की हवा निकल चुकी है : लालू

Updated at : 07 May 2014 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
विकास पुरुष की हवा निकल चुकी है : लालू

हरसिद्धि, मोतिहारीः केंद्र सरकार के पैसा पर विकास पुरुष कहलाने वाले की अब हवा निकल चुकी है़ नीतीश की दुकान बंद हो चुकी है़ उनका अब कोई ग्राहक नहीं है़ आम जनता नीतीश कुमार को समझ चुकी है़ अबकी बारी लालू प्रसाद की है़ भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की कोई लहर […]

विज्ञापन

हरसिद्धि, मोतिहारीः केंद्र सरकार के पैसा पर विकास पुरुष कहलाने वाले की अब हवा निकल चुकी है़ नीतीश की दुकान बंद हो चुकी है़ उनका अब कोई ग्राहक नहीं है़ आम जनता नीतीश कुमार को समझ चुकी है़ अबकी बारी लालू प्रसाद की है़ भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की कोई लहर नहीं है़ अब सांप्रदायिक पार्टी का खात्मा हो जायेगा. ये बातें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहीं. वे गायघाट हाई स्कूल के प्रांगण में चुनावी सभा कर रहे थे.

उन्होंने कहा, 27 सीटों पर चुनाव हो चुका है. वहां राजद का जीतना तय है़ इसलिए लालू प्रसाद की सरकार बननी तय है़ जिप उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सहनी व डॉ एसपी सिंह के सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद में शामिल होने के बाद लालू यादव ने कहा, अब पूर्वी चंपारण की ताकत दोगुनी हो गयी है़ उन्होंने सहनी भाइयों से आग्रह किया कि न्याय पुरुष विनोद श्रीवास्तव को भारी मतों से विजयी बनायें. जिस प्रकार राजद की पहले लहर थी, वही लहर फिर चारों ओर है़.

सभा को पूर्व राजद अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक सतीश पासवान, नसीमा खातून, अशरफ अली फातमी, प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव, इमामुल हक, परवेज आलम, खुर्शीद आलम, जेपी यादव, ओमप्रकाश सहनी, संजय तिवारी, राजेंद्र यादव ने संबोधित किया़ सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष नागेंद्र राम ने तथा संचालन सतीश पासवान ने किया़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन