मारपीट व लूटपाट में तीन घायल

Updated at : 04 May 2014 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व लूटपाट में तीन घायल

मोतिहारीः बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झखिया गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने घर में घुस कर प्रमोद सहनी, दुखनी देवी व सरस्वती देवी को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं. प्रमोद ने नगर पुलिस को दिये बयान में ग्रामीण अशोक सहनी, बनारसी सहनी, अखिलेश […]

विज्ञापन

मोतिहारीः बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झखिया गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने घर में घुस कर प्रमोद सहनी, दुखनी देवी व सरस्वती देवी को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं.

प्रमोद ने नगर पुलिस को दिये बयान में ग्रामीण अशोक सहनी, बनारसी सहनी, अखिलेश सहनी, जितेंद्र सहनी, राधिका देवी, बच्ची देवी व पार्वती देवी को आरोपित किया हैं. उसने कहा है कि वह दरवाजा पर बैठा था. उसी समय उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और हमला कर दिया. उसने आरोपियों पर घर में घुस कर 30 हजार नकद व आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन