दुकान में घुसकर व्यवसायी पर जानलेवा हमला

Updated at : 01 May 2014 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में घुसकर व्यवसायी पर जानलेवा हमला

मोतिहारीः कोटवा थाना क्षेत्र विलमन छपरा गांव में उधार सामान देने से इनकार करने पर किराना दुकानदार चंदेश्वर सिंह को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया गया. घटना मंगलवार की है. श्री सिंह को बचाने गयी उनकी पत्नी व पुत्री को भी बेरहमी से पीटा गया. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल […]

विज्ञापन

मोतिहारीः कोटवा थाना क्षेत्र विलमन छपरा गांव में उधार सामान देने से इनकार करने पर किराना दुकानदार चंदेश्वर सिंह को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया गया. घटना मंगलवार की है. श्री सिंह को बचाने गयी उनकी पत्नी व पुत्री को भी बेरहमी से पीटा गया. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल श्री सिंह ने नगर पुलिस को दिये बयान में गांव के ही विद्या सिंह, मुनीष सिंह सहित पांच-छह अन्य को आरोपित किया है.

उसने बताया है कि वह दुकान में बैठा था. इसी बीच मुनीष कुमार दुकान पर पहुंचा और उधार सामान मांगा. श्री सिंह ने सामान उधार देने से इनकार कर दिया. जिसके कुछ देर बाद मुनीष व विद्या सिंह अपने पांच-छह सहयोगियों के साथ हरवे हथियार से लैस होकर आये और दुकान में घुसकर गड़ासी से हमला कर दिया. दुकान के गल्ला से 55 सौ नकद रुपये लुटने का भी आरोप लगाया गया हैं. नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए कोटवा थाना में आवेदन भेज दिया गया हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन