सूबे में विशेष पुलिस सेल का होगा गठन : सीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2017 5:17 AM
विज्ञापन
मोतिहारी : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नशामुक्ति अभियान में शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य में पुलिस के विशेष सेल का गठन गया है. इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक शराबबंदी के पद का सृजन किया गया है. अब गांव में लगी ट्रांसफॉर्मर के पोल पर बोर्ड लगाया जायेगा. जिस पर पुलिस कंट्रोल […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नशामुक्ति अभियान में शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य में पुलिस के विशेष सेल का गठन गया है.
इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक शराबबंदी के पद का सृजन किया गया है. अब गांव में लगी ट्रांसफॉर्मर के पोल पर बोर्ड लगाया जायेगा. जिस पर पुलिस कंट्रोल कार्यालय का नंबर अंकित होगा. मुख्यमंत्री ने शराब के अवैध कारोबार से जुड़े सप्लायर की सूचना संबंधित नंबर पर देने की अपील लोगों से की. कहा कि संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी. जीविका सदस्यों को संबोधित करते कहा कि महिलाओं की मांग पर सूबे में हमने शराब बंदी लागू की. जिन लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया उसके घर की हालत सुधर गयी है.
वैसे घर में आज खुशहाली लौट आयी है. उन्होंने जीविका सदस्यों से शराब,बाल विवाह व दहेज प्रथा के लिए घर-घर लोगों को जागरूक करने की अपील किया. रोहतास व वैशाली जिला में विषैले शराब से हुई घटना की चर्चा करते सीएम ने लोगों से शराब नहीं पीने की सलाह दी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










