विवाहिता को जिंदा जलाया, गंभीर

Updated at : 26 Apr 2014 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जलाया, गंभीर

मोतिहारीः मलाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता कविता देवी के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया. उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. कविता ने नगर पुलिस को दिये बयान में भैंसुर की पत्नी निर्मला देवी व सास लीलावती देवी को आरोपित किया है. […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मलाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता कविता देवी के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया. उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. कविता ने नगर पुलिस को दिये बयान में भैंसुर की पत्नी निर्मला देवी व सास लीलावती देवी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसके पति सत्येंद्र साह व भैंसुर साधु साह राजस्थान में राज मिस्त्री का काम करते हैं.

बुधवार की रात साधु ने उसके मोबाइल पर फोन कर घर का समाचार पूछा, जिस पर उसने कहा कि हाथ पैर फूलने के कारण निर्मला सोयी रहती है. इतना सुनते ही साधु उल्टा उसे ही गाली देने लगा. वह अपनी पत्नी निर्मला से भी कुछ देर तक मोबाइल पर बात किया. मोबाइल रखने के बाद निर्मला व सास लीलावती आपस में कानाफुसी की. कुछ देर बीतने पर निर्मला हाथ मे केरोसिन का गैलन लेकर आयी और कविता के शरीर पर डाल आग लगा दी. चीख सुन कर ग्रामीण दौड़ कर आये और आग बुझाये.

उसके बाद जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. कविता ने आरोप लगाया है कि उसके पति राजस्थान से घर आते हैं तो निर्मला के साथ रहते है, जिसका वह विरोध करती है. घटना के पीछे का कारण अवैध संबंध का विरोध करना ही बताया गया है. नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि कार्रवाई के लिए पीड़िता के आवेदन को मलाही थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन