तीन अधिकारियों के साथ 23 कर्मियों का वेतन काटा

मोतिहारी : डीएम रमन कुमार ने शुक्रवार को जिले के करीब एक दर्जन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर खबर ली. जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी)के मैनेजर सहित 23 कर्मचारियों को बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जहां सबों की उपस्थित काट दी […]
मोतिहारी : डीएम रमन कुमार ने शुक्रवार को जिले के करीब एक दर्जन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर खबर ली. जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी)के मैनेजर सहित 23 कर्मचारियों को बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जहां सबों की उपस्थित काट दी और स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन काटने का आदेश दिया.
योजना पदाधिकारी भी अनुपस्थित पाये गये और उनसे भी स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन काटने का आदेश दिया. निरीक्षण के बाद डीएम श्री कुमार ने बताया कि डीआरसीसी की स्थिति अच्छी नहीं पायी गयी. एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया और कार्यशैली में सुधार लाने का आदेश दिया. कहा कि अपने दायित्वों के प्रति सजग नहीं रहने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ सख्त मुहिम छेड़ दी गयी है. बताया कि परामर्श केंद्र में 37 स्टाफ हैं, जिनमें से 23 अनुपस्थित मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




