बनकटवा का लाल बना लेफ्टिनेंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2017 12:59 AM
बनकटवा : झंझरा पंचायत अंतर्गत जितना निवासी नवलकिशोर यादव व अनीता यादव के पुत्र शशिकांत नें लेफ्टिनेंट बन कर जिले का नाम रोशन किया है. बेटे की सफलता पर नवलकिशोर ने बताया की बचपन से ही शशिकांत पढ़ने-लिखने में मेधावी था. उसकी प्रारंभिक शिक्षा जितना में हुई. मैट्रिक दिल्ली स्थित जेनरल राज स्कूल से 9.6 […]
बनकटवा : झंझरा पंचायत अंतर्गत जितना निवासी नवलकिशोर यादव व अनीता यादव के पुत्र शशिकांत नें लेफ्टिनेंट बन कर जिले का नाम रोशन किया है. बेटे की सफलता पर नवलकिशोर ने बताया की बचपन से ही शशिकांत पढ़ने-लिखने में मेधावी था. उसकी प्रारंभिक शिक्षा जितना में हुई. मैट्रिक दिल्ली स्थित जेनरल राज स्कूल से 9.6 अंक से वहीं,
इंटर उसी स्कूल से 97 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुए. पिता के मार्गदर्शन से सेना में अधिकारी बनने का सपना लिए तैयारी के लिए पुणे स्थित एनडीए संस्थान से तीन वर्ष तैयारी करने के बाद एक वर्ष के लिए देहरादून चला गया. जहां से शशिकांत पास आउट हुआ है. शशिकांत नें अपनी इस उपलब्धि के लिए माता-पिता व अपने दादाजी को श्रेय दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










