पटना में महिला पहलवानों के समर्थन में निकला कैंडल मार्च, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2023 3:42 AM

विज्ञापन

पटना के इनकम टैक्स चौराहा से शाम छह बजे महिला पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च शुरू होकर डाकबंगला चौराहे होते हुए स्टेशन गोलंबर तक गया. इस मार्च में भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन के सभी सात घटक दलों के नेता शामिल हुए.

विज्ञापन
undefined

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़क भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पटना में महागठबंधन के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया. इसमें भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन के सभी सात घटक दलों के नेता शामिल हुए.

undefined

इनकम टैक्स से शाम छह बजे शुरू होकर यह मार्च डाकबंगला चौराहे होते हुए स्टेशन गोलंबर तक गया. इसमें जदयू के राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, जदयू मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अमरदीप सहित, छोटू सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह सेतु व अंजुम आरा सहित अन्य शामिल रहे. वहीं, राजद के उदय नारायण चौधरी व शक्ति यादव सहित अन्य शामिल रहे.

undefined

मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, डॉ समीर कुमार सिंह और अवधेश सिंह सहित राजेश कुमार सिन्हा, राजेश राठौड़ एवं अन्य शामिल रहे. माकपा और भाकपा के नेता भी इसमें शामिल रहे. इस दौरान सातों दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र विरोधी नारे भी लगाये.

undefined

इस मौके पर महागठबंधन के नेताओं ने 28 मई को नयी दिल्ली में महिला पहलवानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना को लोकतंत्र व संविधान की आत्मा व मूल्यों पर क्रूर हमला बताया.

undefined

नेताओं ने कहा कि पूरे देश में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी है, लेकिन केंद्र सरकार इसे लगातार नजरअंदाज कर रही है.

undefined

भाजपा सांसद पर लगाये गये आरोप बेहद गंभीर हैं और भाजपा सरकार उन्हें बचा रही है. भाजपा का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है.

Also Read: बिहार बोर्ड ने फ्री कोचिंग में शामिल होने के लिए जारी की आवेदन तिथि, जानें कैसे होगा सलेक्शन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन