Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की मीटिंग आज, बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर लग सकती है मुहर
Bihar Cabinet Meeting: आज सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे. बैठक में बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है. क्योंकि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर हैं. इससे पहले 13 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी.
पटना. बिहार में आज सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे. बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी. इस बैठक में बिहार विधानमंडल के बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है. क्योंकि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर हैं. इससे पहले 13 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी. लेकिन, उसके बाद मुख्यमंत्री लगातार समाधान यात्रा पर हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दूसरे चरण में कुछ बदलावा किया गया है. शनिवार 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से यात्रा की शुरुआत करेंगे और 15 फरवरी तक सिर्फ तीन दिन कहीं यात्रा पर नहीं जाएंगे. बाकी दिन जाएंगे और रात में पटना वापस आ जाएंगे.
बता दें कि कैबिनेट की मीटिंग के समय में भी परिवर्तन किया गया है. फिर 28 जनवरी यानि कल से यात्रा की शुरुआत होगी और 15 फरवरी तक सीएम लगातार यात्रा में रहेंगे. 13 जनवरी को जो कैबिनेट की बैठक हुई थी उसमें 41 एजेंडे पर मुहर लगी थी. 81 डॉक्टरों पर सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की थी. जिसकी खूब चर्चा होती रही. कैबिनेट की बैठक के समय में बदलाव किया गया है. अब 11 बजकर 30 मिनट से ही कैबिनेट की बैठक होगी.
Also Read: गोपालगंज में शराब की खाली बोतल फेंकने का विरोध करने पर किशोर को घोंपा चाकू, मारपीट में चार की हालत गंभीर
बिहार विधानमंडल का सत्र अगले महीने शुरू होने वाला है. इसके अलावा भी कई एजेंडे पर कैबिनेट में मुहर लग सकती है. नीतीश सरकार नौकरी और रोजगार पर भी जोर दे रही है. उस पर भी कुछ फैसला होने की उम्मीद है. हालांकि, डिसीजन क्या होगा, यह कैबिनेट की बैठक के बाद ही पता चलेगा. समाधान यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की बैठक करेंगे. कैबिनेट की बैठक को लेकर संबंधित विभाग को तैयारियों के लिए निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










