किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर जोर, बैठक में निर्देश जारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य
Buxar News: सदर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में जीरो ट्रैवल्स नीति के तहत वितरण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.
Buxar News (प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट):
सदर प्रखंड के ई-किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, उर्वरक निरीक्षक तथा प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे.
उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर विशेष जोर
बैठक में किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सभी विक्रेता जीरो ट्रैवल्स नीति के तहत उर्वरकों का वितरण करेंगे. साथ ही, किसानों के बीच जैविक उर्वरकों के उपयोग और उसके लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है.
संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग पर जोर
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसानों के खेतों की मिट्टी की नियमित जांच कराने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसाओं के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी.
बैठक में बीटीएम अजय कुमार सिंह, कृषि समन्वयक अमरेश राय, सभापति सिंह, एटीएम रजनीश कुमार, प्रेम कुमार दुबे सहित अन्य कृषि कर्मी एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता शामिल रहे.
Also Read: बक्सर के डुमरांव अस्पताल में महिलाओं को बांटी गई एक्सपायरी सामान, जांच के आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










