भाजपा चुनाव कार्यालय में पटाखा जला भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

Updated:
विज्ञापन
भाजपा चुनाव कार्यालय में पटाखा जला भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

बक्सर विधान सभा से मतों की गिनती शुरू एवं रूझान आने के साथ ही साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

बक्सर. बक्सर विधान सभा से मतों की गिनती शुरू एवं रूझान आने के साथ ही साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल कायम हो गया. जिसके बाद भाजपा चुनाव कार्यालय में उत्सवी माहौल दिखा. शुरू से बढ़त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताते हुए बाइपास रोड काली मंदिर के पास मुख्य सड़क पर उत्साह मनाया. काफी उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया. जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह छा गया है. इसके साथ ही कार्यकर्ता अबीर गुलाल लेकर आंबेडकर चौक पहुंच गये. जहां जश्न में डूबे रहे. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी जतायी. नोटा पर भी मतदाताओं ने जताया भरोसा, डाले 9475 मत बक्सर. जिले के कुछ ऐसे भी मतदाता है जिन्होंने चारों विधान सभा के किसी भी उम्मीदवार पर अपना विश्वास नहीं जताया है. इसके बावजूद भी अपने मताधिकार का उपयाोग किया है. अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्होंने किसी प्रत्याशी की बजाय अपना मतदान नोटा को किया है. जिसके माध्यम से सभी प्रत्याशियों का विरोध जताया है. जिले में नोटा का बटन दबाने वाले कुल नौ हजार 475 मतदाता शामिल है. जिन्होंने जिले के सभी चारों विधान सभा के कुल 52 प्रत्याशियों के विरोध में अपना मतदान किया है. ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के प्रति नाखुशी जताने वाले लोगों के लिए नोटा ऑप्शन भी दिया गया. जिसका अपने सभी प्रत्याशियों के प्रति नाखुशी लोग प्रकट कर सकें. जिले के सबसे ज्यादा डुमरांव विधान सभा में तीन हजार 50 वोट, राजपुर विधान सभा में दो हजार 769 वोट, ब्रह्मपुर विधान सभा में कुल दो हजार 300 वोट एवं बक्सर विधान सभा में सबसे कम नोटा में वोट कुल एक हजार 356 मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन