ePaper

buxar news : बक्सर की सभी सीटों पर वोट डालने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

Updated at : 07 Nov 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : बक्सर की सभी सीटों पर वोट डालने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

buxar news : प्रत्याशियों की जीत-हार में निर्णायक साबित होगा महिलाओं का वोट

विज्ञापन

बक्सर विधानसभा सीट

कुल वोटिंग : 65.41 प्रतिशतपुरुष वोटिंग : 65.01 प्रतिशत

महिला वोटिंग : 65.85 प्रतिशतकुल वोटरों की संख्या 2.86 लाख 168

कुल महिला वोटर : 1.35 लाख 756कुल पुरुष वोटर : 1.50 लाख 408

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र

कुल वोटिंग : 59.76 प्रतिशत

पुरुष वोटिंग : 58.13 प्रतिशतमहिला वोटिंग : 61.60 प्रतिशत

कुल वोटरों की संख्या 3.42 लाख 591कुल महिला वोटर : 1.61 लाख 93

कुल पुरुष वोटर : 1.81 लाख 496

डुमरांव विधानसभा सीट

पुरुष वोटिंग : 65.01 प्रतिशतमहिला वोटिंग : 62.19 प्रतिशत

कुल वोटरों की संख्या : 3.22 लाख 436कुल महिला वोटर : 1.51 लाख 512

कुल पुरुष वोटर : 1.70 लाख 921कुल वोटिंग : 1.95 लाख 248

राजपुर विधानसभा सीटपुरुष वोटिंग : 61.99 प्रतिशत

महिला वोटिंग : 63.43 प्रतिशत

कुल वोटरों की संख्या : 3.35 लाख 848कुल महिला वोटर : 1.60 लाख 128

कुल पुरुष वोटर : 1.75 लाख 718कुल वोटिंग : 2.10 लाख 468

buxar news : बक्सर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में गुरुवार को हुए मतदान में आधी आबादी की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही. अब तक के हुए चुनाव में सबसे अधिक वोट महिलाओं ने डाला. लिहाजा महिलाओं का वोट इस बार चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों की जीत-हार में निर्णायक साबित होगा.

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बक्सर विधानसभा सीट के लिए कुल 15 प्रत्याशियों के लिए कुल 65.85 प्रतिशत महिलाओं ने अपना मत इवीएम में डाला. जबकि, बक्सर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के कुल मत 65.41 प्रतिशत पड़ा, जिसमें पुरुषों का मत 65.01 प्रतिशत रहा. यानी पुरुषों से 0.84 प्रतिशत महिलाओं ने अधिक वोट डाला. यहां कुल वोटरों की संख्या दो लाख 86 हजार 168 है, जिसमें महिलाओं की संख्या एक लाख 35 हजार 756 है और पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 50 हजार 408 है. जबकि कुल एक लाख 87 हजार 179 वोट पड़े. वहीं, ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 59.76 प्रतिशत वोट पड़ा, जिसमें महिलाओं का वोट प्रतिशत 61.60 रहा. वहीं, पुरुषों का वोट प्रतिशत 58.13 रहा. यहां कुल दो लाख चार हजार 744 मत पड़े. जबकि, कुल वोटरों की संख्या तीन लाख 42 हजार 591 है, जिसमें पुरुषों की संख्या एक लाख 81 हजार 496 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 61 हजार 93 है. जबकि, डुमरांव विधानसभा सीट पर चुनावी समर में उतरे कुल 16 प्रत्याशियों के एक लाख 95 हजार 248 वोट पड़े, जिसमें महिलाओं का वोट प्रतिशत 62.19 रहा. जबकि, पुरुषों का वोट प्रतिशत 65.01 रहा. यहां कुल वोटरों की संख्या तीन लाख 22 हजार 436 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 70 हजार 921 और महिलाओं की संख्या एक लाख 51 हजार 512 है. इसी प्रकार राजपुर विधानसभा सीट के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 13 उम्मीदवारों के लिए दो लाख 10 हजार 468 मतदाताओं ने वोट डाला, जिसमें महिलाओं का वोट प्रतिशत 63.43 और पुरुषों का वोट प्रतिशत 61.99 रहा. यहां कुल वोटरों की संख्या तीन लाख 35 हजार 848 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 75 हजार 718 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 60 हजार 128 है.

सबसे अधिक बक्सर, तो सबसे कम ब्रह्मपुर में वोटिंग

लोकतंत्र के इस महापर्व में सबसे अधिक वोट बक्सर विधानसभा क्षेत्र में पड़ा. यहां कुल 65.41 प्रतिशत वोट पड़ा, जिसमें पुरुषों का वोट प्रतिशत 65.01 और महिलाओं का वोट प्रतिशत 65.85 रहा. जबकि, सबसे कम वोट ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में डाला गया. यहां कुल 59.56 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें पुरुषों का वोट प्रतिशत 58.13 और महिलाओं का वोट प्रतिशत 61.60 रहा. जबकि, राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 62.67 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें पुरुषों का वोट प्रतिशत 61.99 और महिलाओं का वोट प्रतिशत 63.43 रहा. वहीं, डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 60.55 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें पुरुषों का वोट प्रतिशत 59.10 और महिलाओं का वोट प्रतिशत 62.19 रहा.

गत चुनाव से 5.87 प्रतिशत अधिक पड़े वोट

साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव से 5.87 प्रतिशत अधिक वोट इस साल हुए विधानसभा चुनाव में पड़े. जिला निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार इस साल बक्सर जिले के सभी चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 61.39 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि गत विधानसभा चुनाव में कुल 55.52 प्रतिशत ही वोट पड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन