Buxar News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा-बक्सर मार्ग पर लाढ़ोपुर नारा के पास बुधवार की देर रात्रि हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी

विज्ञापन

चौसा

. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा-बक्सर मार्ग पर लाढ़ोपुर नारा के पास बुधवार की देर रात्रि हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

राहगीरों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी नरेंद्र शर्मा (45) जो चौसा स्थित अखौरीपुर गोला पर रहते है अपनी पत्नी कंचन देवी (42) के साथ बाइक से बुधवार की देर रात बक्सर जा रहे थे. तभी उक्त घटनास्थल के पास उनकी बाइक आगे जा रही ट्रक से टकरा. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने कंचन देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने यह दृश्य देखा और तुरंत घायल नरेंद्र शर्मा को सदर अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायल नरेंद्र शर्मा की स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. इस हादसे से परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन