बक्सर: डुमरांव में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम, लाइव प्रसारण से गिनाई गई उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : कार्यक्रम में सम्मानित करतीं बीडीओ मोनालिसा  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरांव प्रखंड में सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया गया. बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Buxar News : सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को डुमरांव प्रखंड की विभिन्न पंचायतों और प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से लोगों को सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

लाइव टेलीकास्ट के जरिए लोगों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी. बड़ी संख्या में रहे मौजूद

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोनालिसा प्रियदर्शनी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया. इस दौरान सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और 100 दिन की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई.

बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों का हुआ सम्मान. प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है.

अधिकारियों, कर्मियों और ग्रामीणों की रही भागीदारी. सफल रहा आयोजन

कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया..


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन