ePaper

जीविका दीदियों के माध्यम से शपथ, रंगोली व रैली निकालकर वोटरों को किया जा रहा जागरूक

Updated at : 23 Oct 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदियों के माध्यम से शपथ, रंगोली व रैली निकालकर वोटरों को किया जा रहा जागरूक

गुरुवार को प्रखंड की चिलहरी पंचायत के चिलहरी गांव में बजरंगबली जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान हेतु बैठक की.

विज्ञापन

डुमरांव. गुरुवार को प्रखंड की चिलहरी पंचायत के चिलहरी गांव में बजरंगबली जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान हेतु बैठक की. बैठक की अध्यक्षता ग्राम संगठन की अध्यक्ष हसीन बीवी ने की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में चिलहरी में मतदान प्रतिशत काफी कम था, इस बार जीविका की महिलाओं के माध्यम से विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका की सकारात्मक परिणाम आ रहा है. अध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं में मतदान करने के लिए उत्सुकता है सभी लोग 6 नवंबर 2025 का अपना मत का प्रयोग करने के लिए इंतजार कर रहे हैं. जबकि लगातार हमारी जीविका दीदियों के तरफ से निष्पक्ष मतदान हेतु प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर जीविका दीदियों के माध्यम से शपथ, रंगोली एवं रैली निकालकर वोटरों को जागरूकता करने पर प्रयास किया जा रहा है. बैठक में बजरंगबली जीवका महिला ग्राम संगठन की लेखापाल नीलम कुमारी एवं चिल्हारी पंचायत के चिलहरी गांव के 40 से 50 अन्य महिलाएं शामिल हुईं सभी के द्वारा यह शपथ लिया गया कि हम खुद भी वोट करेंगे और अपने परिवार से सभी को वोट डालने के लिए अपील करते हैं, इसके साथ ही छह नवंबर को अपने आसपास के घरों में भी मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन