सब कुछ छोड़ के सबसे पहिले छह नवंबर के वोट दीही : डॉ संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन
सब कुछ छोड़ के सबसे पहिले छह नवंबर के वोट दीही : डॉ संजय सिंह

शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक किया गया. जहां 6 नवंबर को पहले मतदान करें, फिर कोई काम करें का नारा दिया गया

विज्ञापन

डुमरांव. शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक किया गया. जहां 6 नवंबर को पहले मतदान करें, फिर कोई काम करें का नारा दिया गया और इसी नारे के साथ योग प्रशिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संजय कुमार सिंह सहित मेरा युवा भारत, बक्सर के शांति महिला विकास समिति, नेहरू युवा विकास समिति के सदस्यों द्वारा डुमरांव के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं. शनिवार को व्यापार मंडल, आबकारी गली, स्टेशन रोड में लोगों को वोट करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो सके. डॉ संजय सिंह ने मातृभाषा भोजपुरी में लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए बताया कि सब कुछ छोड़ दीही सबसे पहले वोट दीही, हम ई बतावल चाहतानी की रुउआ लोगन के सुविधा खातिर रुउआ सभे के फोटो मतदान पर्ची आ वोटर कार्ड वाला दस्तावेज उपलब्ध रही, ताकि रउआ सबके कवनो प्रकार के दिक्कत न होखे, सब लोगों के अधिक से अधिक लोगों के भी जागरूक करके 6 नवंबर के मतदाता केंद्र पर आ के सबसे पहले वोट करके बा, मतदाता पर्ची के अभाव में वैकल्पिक फोटो वाला दस्तावेज से भी कम हो जाई, रउआ लोग निफिकिर हो के सही उम्मीदवार के वोट दिहिजा, मौके पर संजय कुमार उपाध्याय, आशीष खरवार, अनिल कुमार शाह, भोला कुमार, प्रभाकर मिश्रा, शिवजी ठाकुर, विजय राय, जीतू कुमार,भोला गोंड, श्याम प्रकाश सिंह यादव, रीता देवी, मोहन कुमार ,आदित्य कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन