Buxar News: बक्सर क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनी वर्षा पांडेय

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 29 Aug 2025 5:43 PM

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर वर्षा पांडेय, उपाध्यक्ष विकाश रंजन ओझा, सचिव आनंद कुमार सिंह, संयुक्त-सचिव विजय कुमार तथा कोषाध्यक्ष अक्षय सिंह के रूप में निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए

विज्ञापन

बक्सर. नगर के कोइरपुरवा स्थित एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को बक्सर जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम-सभा तथा सत्र- 2025-28 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव कार्य संपन्न हुआ. बक्सर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव को लेकर नियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता सत्य प्रकाश राय एवं बिहार क्रिकेट संघ पटना के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चुनाव पदाधिकारी के द्वारा अधिसूचित पदों के विरुद्ध एकल नामांकन के आधार पर बक्सर जिला क्रिकेट संघ के सत्र-2025-2028 के लिए अध्यक्ष पद पर वर्षा पांडेय, उपाध्यक्ष विकाश रंजन ओझा, सचिव आनंद कुमार सिंह, संयुक्त-सचिव विजय कुमार तथा कोषाध्यक्ष अक्षय सिंह के रूप में निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए. वार्षिक आम सभा, चुनाव में भाग लेने के लिए बक्सर जिला क्रिकेट संघ से सत्र- 2024-25 हेतु पंजीकृत सभी पूर्णकालिक क्लबों के अध्यक्ष या सचिव उपस्थित रहे. शुक्रवार को चुनाव में निर्विरोध चुने गए बक्सर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक व चुनाव पदाधिकारी द्वय द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. बक्सर जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा बक्सर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करने तथा जिले में क्रिकेट का विकास करने का दृढ़ संकल्प किया गया. कार्यक्रम में पंजीकृत क्लबों के अध्यक्ष व सचिव के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, मीना सिंह, सौरभ कुमार तिवारी, दीपक अग्रवाल, राम इकबाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सत्येंद्र सिंह (डुमरॉव), राजीव नयन चौबे, दुर्गेश कुमार, राजीव मिश्रा, अजय कुमार ततवा (ब्रह्मपुर) तथा धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुमित यादव के अलावे, मुख्य रूप से बक्सर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष-राजकुमार सिंह(राजू जी), पूर्व सचिव-विनय कुमार सिंह (मुन्ना जी) तथा वरीय खिलाड़ी-पंकज कुमार वर्मा, बृजेश यादव इत्यादि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन