डुमरांव में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, 25 प्रतिशत क्षेत्र में पूरा हुआ रोपाई कार्य

Author Vinit Dumroan|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
- मौसम मेहरबान, डुमरांव में 2750 हेक्टेयर में हुई धान रोपनी

धान रोपनी करतीं महिला किसान

Buxar News : मौसम का साथ मिलने और लगातार बारिश के बाद डुमरांव प्रखंड में धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है. खेतों में पर्याप्त नमी के कारण किसान पूरे उत्साह के साथ बुआई कर रहे हैं. अब तक 2,750 हेक्टेयर भूमि पर रोपनी पूरी हो चुकी है, जिससे अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है.

विज्ञापन

Buxar News : मौसम का साथ मिलने और लगातार हो रही बारिश के बाद डुमरांव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है. खेतों में पर्याप्त नमी होने से किसान पूरे उत्साह के साथ रोपाई में जुटे हैं. कई इलाकों में दिन-रात खेत तैयार कर धान की रोपनी की जा रही है.

2,750 हेक्टेयर भूमि में पूरी हुई धान की रोपनी

कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने बताया कि डुमरांव प्रखंड में अब तक लगभग 25 प्रतिशत क्षेत्रफल, यानी करीब 2,750 हेक्टेयर भूमि में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है. अनुकूल मौसम के कारण आने वाले दिनों में रोपनी का कार्य और गति पकड़ने की संभावना है.

बारिश का इंतजार खत्म, खेतों में बढ़ी रौनक

स्थानीय किसान वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और दयाशंकर तिवारी ने बताया कि लंबे समय से किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे. अब लगातार वर्षा होने से खेतों में पानी और नमी की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है, जिससे धान की रोपनी सुचारु रूप से चल रही है.

अच्छी बारिश से बेहतर फसल की उम्मीद

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम अनुकूल रहा और पर्याप्त बारिश होती रही, तो समय पर धान की रोपनी पूरी हो जाएगी. इससे इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद है, जिससे किसानों की आय बढ़ने की संभावना भी मजबूत होगी.

Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात



विज्ञापन
Vinit Dumroan

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन