पति-पत्नी के विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्रतीकात्मक तस्वीर
Buxar News : बक्सर जिले के दहिवर गांव में मंगलवार रात एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है. पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है.
Buxar News : बक्सर जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत दहिवर गांव में मंगलवार रात एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान तन्नू देवी के रूप में हुई है, जो दहिवर निवासी पवन कुमार की पत्नी थीं. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
अप्रैल 2021 में हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार तन्नू देवी की शादी अप्रैल 2021 में दहिवर गांव निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी. वह मूल रूप से ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी संजय सिंह की पुत्री थीं.
पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गए. इसी बीच विवाहिता ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई, जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.
परिजनों ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कराने से किया इनकार
पुलिस के अनुसार मृतका के पिता संजय सिंह ने फिलहाल किसी प्रकार का कानूनी मुकदमा दर्ज कराने से इनकार किया है. हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.
Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










