जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की फाइल तस्वीर
Buxar News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज को लेकर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है. उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
Buxar News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है.
बिना नेम टैग और सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती पर जताई आपत्ति
सांसद ने पत्र में कहा कि 20 और 21 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था. मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कई पुलिसकर्मी बिना अनिवार्य नेम टैग के ड्यूटी पर थे. साथ ही सादे कपड़ों में हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती को भी उन्होंने नियमों के विरुद्ध बताया.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
सुधाकर सिंह ने कहा कि सादे कपड़ों में हथियारबंद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है. उनके अनुसार ऐसी स्थिति का फायदा उठाकर कोई भी असामाजिक तत्व स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर भीड़ में शामिल हो सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और बड़ी घटना होने की आशंका बढ़ जाती है.
बल प्रयोग रोकने और कार्रवाई की समीक्षा की अपील
सांसद ने पुलिस प्रशासन से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग तत्काल रोकने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कथित बर्बर कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान हुई झड़पों में बड़ी संख्या में छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.
Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










