बक्सर में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, छापेमारी तेज

Author Manish mishra|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Buxar News : बक्सर के बुधनपुरवा मोहल्ले में फायरिंग के वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Buxar News : नगर थाना क्षेत्र के बुधनपुरवा मोहल्ले में फायरिंग के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. इस हमले में सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार और एएसआई अजय कुमार घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस की टीम फायरिंग के मामले में फरार एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए बुधनपुरवा मोहल्ले पहुंची थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला.

दो पुलिसकर्मी हुए घायल

हमले में सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ टूट गया. वहीं एएसआई अजय कुमार भी जख्मी हो गए तथा उनके हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. एएसआई अजय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद बुधनपुरवा मोहल्ले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. हमले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

एसडीपीओ ने कही यह बात

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि फायरिंग मामले के एक फरार वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी का भुगतान नौ माह बाद भी लंबित, नवादा के वाहन मालिकों में बढ़ी नाराजगी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन